राम भक्ति

राम का गुणगान करिए हिंदी लिरिक्स | ram ka gun gaan kariye lyrics

राम का गुणगान करिए हिंदी लिरिक्स | ram ka gun gaan kariye lyrics | Ram Bhakti Lyrics

RELATED – ग्यारस चांदण की आई भगता मिल ज्योत जगाई भजन लिरिक्स | Gyaras Chanan Ki Aayi

आमलकी एकादशी 2024 – Amalaki Ekadashi 2024

राम का गुणगान करिए हिंदी लिरिक्स

राम का गुणगान करिये, राम का गुणगान करिये।
राम प्रभु की भद्रता का, सभ्यता का ध्यान धरिये॥

राम के गुण गुणचिरंतन,
राम गुण सुमिरन रतन धन।
मनुजता को कर विभूषित,
मनुज को धनवान करिये, ध्यान धरिये॥

सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर,
सुजन रंजन रूप सुखकर।
राम आत्माराम,
आत्माराम का सम्मान करिये, ध्यान धरिये॥