राम भक्ति

Search

फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया

फिर अयोध्या जगमगाई राम मंदिर बन गया | Ram Bhakti Lyrics

Phir Ayodhya Jagmagayi Ram Mandir Ban Gaya Lyrics

ayodhya ram mandir

फिर अयोध्या जगमगाई,
राम मंदिर बन गया,
राम मंंदिर बन गया,
श्री राम मंदिर बन गया,
बांटो घर घर ये बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।

तर्ज – सांवरी सूरत पे मोहन।

बह रही सरयू सुधा सी,
छल छलाती निर्मला,
राम आ जाए नहाने,
किस घड़ी किस पल भला,
कल्पना साकार हो गई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।

देवता ब्रह्मादि शिव,
सनकादि नाना भेष में,
तपसी साधु संत जन है,
स्वर्ग से इस देश में,
प्रेम की बांटो बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।

प्यारे सबके राम जी है,
वंदना माता सिया,
अष्ट सिद्धि नवनिधि वर,
अंजनि सुत को दिया,
‘लहरी’ छवि नयना लुभाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।

फिर अयोध्या जगमगाई,
राम मंदिर बन गया,
राम मंंदिर बन गया,
श्री राम मंदिर बन गया,
बांटो घर घर ये बधाई,
राम मंदिर बन गया,
फिर अयोंध्या जगमगायी,
राम मंदिर बन गया।।

Singer – Uma Lahari

Ram mandir opening date

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन समारोह 22 जनवरी, 2024 को निर्धारित है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने मंदिर के उद्घाटन के शुभ दिन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि की है।

Scroll to Top